बिहार

कदमकुआं बुद्ध मूर्ति के पास धरने में पहुंचे विधायक

फुलवारीशरीफ, (न्यूज़ क्राइम 24) सीपीआई एम एल के फुलवारी विधायक ने कदमकुआं में दशकों से बसे 55 मांझी परिवारों को उजाड़ने के खिलाफ धरने में भाग लेकर सरकार के इस निर्णय का कड़ा विरोध किया. उन्होंने कहा कि यह कदम गरीबों और हाशिए पर रहने वाले समुदायों के साथ अन्याय है.

विधायक ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने गरीबों से किए गए वादों को पूरा नहीं किया है और पूंजीपतियों के पक्ष में काम कर रही है.उन्होंने सरकार से तत्काल विस्थापन की प्रक्रिया को रोकने और इन परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की.

विधायक ने चेतावनी दी कि अगर सरकार गरीबों की आवाज दबाती रही, तो भाकपा (माले) इस मुद्दे को सड़क से लेकर सदन तक जोरदार तरीके से उठाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि इस अन्याय का खामियाजा सरकार को आगामी चुनावों में भुगतना पड़ेगा. भाकपा (माले) ने वादा किया कि वे मांझी परिवारों के साथ खड़े रहेंगे और न्याय मिलने तक यह संघर्ष जारी रहेगा.

Related posts

ईंट निर्माताओं की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान, हरसंभव सहयोग देगा विभाग : डॉ. प्रमोद कुमार

पटना ट्रैफिक पुलिस में लाइन डे आयोजित, जवानों की समस्याओं और ड्यूटी की हुई समीक्षा

पश्चिमी पटना में पिपिंग सेरेमनी, नवपदोन्नत पुलिसकर्मियों को पहनाया गया बैच

error: