बिहार

विधायक गोपाल रविदास ने जिलाधिकारी को भेजा अनुशंसा पत्र

फुलवारीशरीफ, अजित। भाकपा माले विधायक का० गोपाल रविदास ने परसा-सम्पतचक रोड चौड़ीकरण (फोरलेन) को पुराने एलायनमेंट पर ही बनाने की अनुशंसा करते हुए पटना जिलाधिकारी को पत्र भेजा है. किसानों का प्रतिनिधित्व कर रहे सचिन कुमार ने यह पत्र जिलाधिकारी को सौंपा।

जिलाधिकारी ने विधायक और किसानों के हस्ताक्षरयुक्त इस अनुशंसा पत्र को गंभीरता से लेते हुए तत्काल एडीएम (राजस्व) के नेतृत्व में एक कमिटी गठित करने का प्रस्ताव दिया है. यह कमिटी प्रभावित किसानों से मिलकर जांच-पड़ताल करेगी और एलायनमेंट में बदलाव पर विचार करेगी।

Advertisements
Ad 1

विदित हो कि परसा से सम्पतचक तक बनने वाली चार लेन सड़क का प्रारंभिक एलायनमेंट पुराना था, लेकिन विभाग के कुछ अधिकारियों ने प्रभावशाली लोगों के दबाव में नया एलायनमेंट तैयार कर दिया. नए एलायनमेंट से किसानों की लगभग 17 बीघा जमीन अधिगृहित होगी और सरकार को भी अधिक राजस्व मुआवजा देना पड़ेगा. जबकि पुराने एलायनमेंट पर किसानों की जमीन कम प्रभावित होगी और सरकारी धन की भी बचत होगी. यही कारण है कि किसान नए एलायनमेंट का विरोध कर रहे हैं।

विधायक प्रतिनिधि आफताब आलम ने कहा कि किसानों की उचित मांगों की अनदेखी की गई तो आंदोलन होगा और यदि विरोध प्रदर्शन के दौरान कोई अप्रिय घटना घटती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी। अनुशंसा पत्र की प्रति पटना कमिश्नर, पथ निर्माण विभाग बिहार, अंचलाधिकारी फुलवारी शरीफ और सम्पतचक को भी भेजी गई है।

Related posts

चौकीदार और दफादार पर हुए पुलिसिया दमन और लाठी चार्ज की घटना के बाद भी चिराग पासवान चुके हैं : एजाज अहमद

बख्तियारपुर स्कूल में महिला शिक्षकों के बीच मारपीट, प्राचार्या पर गंभीर आरोप

प्रशासन की बड़ी कार्रवाई 15 एकड़ में लगी अवैध अफीम की खेती नष्ट

error: