क्राइमबिहार

मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार!

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): पटना पुलिस और मुंगेर पुलिस के संयुक्त छापेमारी मे एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपी को गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है की गौरीचक थाना क्षेत्र के पियरिया गांव से दीपक सिंह के मकान में वर्षों से मिनी गन के फैक्ट्री का संचालन हो रहा था। जिसकी सूचना पुलिस को लगी जिसके बाद पटना पुलिस ने एक टीम गठित कर उस मकान मे छापेमारी की जहां से पुलिस ने मिनी गन बनाते मुंगेर के दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है और मौके से भारी मात्रा में बंदूक बनाने के औजार और रॉ मैटेरियल बरामद किया हैं। उल्लेखनीय है कि गृह स्वामी दीपक सिंह पहले भी आर्म्स एक्ट मामले में जेल जा चुका हैं। फिलहाल पुलिस पुरे मामले की छानबीन कर रही हैं।

Related posts

कार्डिकॉन 2026 में नई तकनीक और आधुनिक उपचार पर विशेषज्ञों ने किया मंथन

भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, 5400 पाउच शैंपू के साथ बाइक सवार गिरफ्तार!

नशामुक्ति की ओर’ में 300 से अधिक छात्र-छात्राओं की सहभागिता विशेषज्ञों से खुलकर हुआ संवाद