क्राइमताजा खबरेंबिहार

ट्रांसपोर्ट के गोदाम से लाखों की चोरी!

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): राजधानी में चोरो का आतंक जारी है। चोरी का ताजा मामला है पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र के मोर्चा रोड स्थित धवलपुरा पुलिस चौकी का, जहां चोरो ने पुलिस चौकी के सामने ही ट्रांसपोर्ट के गोदाम में घुस कर गोदरेज का ताला तोड़ कर कीमती सामान, टीवी और गल्ले में रखा रुपया समेत लाखो की चोरी कर चलते बने। वही चोरी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचीं पुलिस ने पूरे मामले की छान बीन में जुट गई है.

हालांकि की चोरी कर भागते क्रम में चोरी की गई रुपया-पैसा गिरने पर चोर को उठाते हुए सारी तस्वीर पास के लगे CCTV कैमरे के कैद हो गई। फिलहाल पुलिस ने पास के लगे CCTV फुटेज के आधार पर चोर की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी में जुट गई। वही पीड़ित ट्रांसपोर्टर का कहना था कि पुलिस चौकी के सामने चोरी होना पुलिस गस्ती की लापरवाही को उजागर करती है।

Related posts

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रमुख पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर दिए सख्त निर्देश

निवेश पर तीन गुना मुनाफे और कार-बाइक पर भारी छूट का झांसा, 25 से 30 लोग फंसे

महावीर मंदिर में मां दुर्गा की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

error: