बिहार

शेखपुरा में मेहूस पंचायत में खुली मिलेट दुकान, किसानों और महिला उद्यमियों को मिलेगा बढ़ावा

शेखपुरा,  पंकज कुमार : जिला पदाधिकारी श्री शिखर आनंद ने शेखपुरा प्रखंड के मेहूस पंचायत में स्टार्टअप पहल के तहत मिलेट यानी श्री अन्न दुकान का विधिवत उद्घाटन किया।

इस मौके पर डीएम ने कहा कि मिलेट पोषण से भरपूर है और किसानों की आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम भी है। इस तरह की स्टार्टअप आधारित पहल से स्थानीय युवाओं और महिला उद्यमियों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। साथ ही श्री अन्न के उत्पादन, प्रसंस्करण और विपणन को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा श्री अन्न को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। मेहूस पंचायत में मिलेट दुकान की शुरुआत से जिले में स्वस्थ आहार के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और कृषि आधारित उद्यमिता को नई दिशा मिलेगी।

जिला पदाधिकारी ने लोगों से अपील की कि वे मिलेट उत्पादों को अपने दैनिक आहार में शामिल करें। इससे न केवल बेहतर स्वास्थ्य सुनिश्चित होगा, बल्कि स्थानीय किसानों और उद्यमियों को भी आर्थिक लाभ मिलेगा।

उद्घाटन कार्यक्रम में संबंधित विभागों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, किसान, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, स्टार्टअप से जुड़े उद्यमी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Related posts

जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम पर पुलिस अधिकारीयों एवं कर्मियों का उन्मुखीकरण

पुलिस दीदी के साथ मारपीट, घटना CCTV में कैद, आरोपी की पहचान में जुटी पुलिस

बुनियाद केंद्र में वृद्धजन दिवस पर संगोष्ठी आयोजित, शेखपुरा डीएम शेखर आनंद ने वृद्धजनों को किया सम्मानित

error: