बिहार

सुरीली आवाज खामोश : आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन

मुंबई, (न्यूज़ क्राइम 24) भारतीय संगीत जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर गायिका आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं। 92 वर्ष की आयु में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। करीब सात दशकों तक अपनी सुरीली आवाज से श्रोताओं के दिलों पर राज करने वाली इस महान कलाकार को शनिवार को तबीयत बिगड़ने के बाद मुंबई के Breach Candy Hospital में भर्ती कराया गया था। अस्पताल की इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में उनका इलाज चल रहा था। दुनियाभर में उनके चाहने वाले उनकी सलामती के लिए दुआएं कर रहे थे, लेकिन रविवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।

गायिका के बेटे आनंद भोसले ने मीडिया से बातचीत में इस दुखद खबर की पुष्टि की है। आशा भोसले के निधन की खबर से फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन से भारतीय संगीत को अपूरणीय क्षति हुई है। आशा भोसले ने अपने करियर में हजारों गीत गाए और हिंदी के अलावा कई भारतीय व विदेशी भाषाओं में अपनी आवाज का जादू बिखेरा। उनकी बहुमुखी प्रतिभा और अद्भुत गायकी ने उन्हें विश्वभर में पहचान दिलाई। भले ही आशा भोसले आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके गाए गीत हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेंगे।

Related posts

अपराध की योजना बना रहे दो बदमाश और दो विधि-विरुद्ध किशोर गिरफ्तार, लोडेड देसी कट्टा व दो जिंदा कारतूस बरामद!

मदरसों की सुरक्षा के लिए इमारत शरिया का बड़ा फैसला, कानूनी पहचान से लेकर शिक्षा सुधार तक 10 प्रस्ताव पारित

छठ घाटों का विधायक श्याम रजक ने किया निरीक्षण, पूजा से पहले व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश