बिहार

बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक संपन्न

गया(अरुनजय प्रजापति): प्रखंड संसाधन केंद्र डुमरिया में बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ शाखा डुमरिया की एक बैठक की गई जिसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष धनंजय प्रजापति ने की |बैठक में प्रखंड मे व्याप्त समस्याएं जैसे वर्ष 2018-19का डीए एरियर 2%3%5% एवं वर्तमान 3% और 4% डीए का भुगतान ना होना तथा 15% वेतन वृद्धि का बकाया का विपत्र प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को बार-बार कह जाने के बाद भी अब तक उनके द्वारा जिला कार्यालय को नहीं भेजे जाने पर शिक्षकों ने रोष प्रकट की है|

साथ ही 15% वेतन वृद्धि उपरांत वेतन विसंगति के कारण कम वेतन प्राप्त करने वाले शिक्षकों से प्राप्त आवेदन पर विस्तार से चर्चा की गई |अंततःबैठक मे सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव आया कि उपरोक्त समस्याओं का निष्पादन करने हेतु इसकी शिकायत संघ अपने स्तर से लिखित रूप से वरीय पदाधिकारी को करेगी| 
   

Advertisements
Ad 1

आज की बैठक में संघ के प्रमुख पदाधिकारी सुजय कुमार संतन प्रजापति  सुधीर कुमार चंद्रकांत प्रसाद वर्मा रंजीत कुमार विकास कुमार राय श्रवण यादव कौशल कुमार तथा लालसा कुमारी मंजू कुमारी सुनील कुमार विक्रांत प्रमोद पाल गिरेन्द्र कुमार आदि सैकड़ों गणमान्य शिक्षक उपस्थित हुए|

Related posts

शिवम हुंडई की इंश्योरेंस-सर्वेयर मीट में ग्राहक सेवा और पारदर्शिता पर जोर

लग्जरी कार ‘सफारी’ में गुप्त तहखाना बनाकर लाई जा रही केन बीयर पकड़ी गई, 20 हजार की शराब बरामद!

बसमतिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 34.5 लीटर नेपाली शराब बरामद, तस्कर फरार

error: