बिहार

दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाने को लेकर हुई बैठक, भव्य होगी पुजा

अररिया, रंजीत ठाकुर नरपतगंज प्रखंड के भारत नेपाल सीमा से सटे घुरना बाजार में शारदीय नवरात्र में होने वाले दुर्गा पूजनोत्सव को लेकर रामजनकी मंदिर परिसर में एक बैठक आयोजित करके पूजा पाठ की रूपरेखा तैयार की गयी। इस दौरान सभी लोगों से बढ़ चढ़कर आर्थिक सहयोग की अपेक्षा की है। बताया जा रहा है कि सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी के अध्यक्ष अशोक गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई । बैठक में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा को सकुशल सम्पन्न कराने का निर्णय लिया गया है।

बैठक में मां दुर्गा की प्रतिमा व भव्य पंडाल के साथ पूजा की तैयारियों व लाइटिंग आदि सहित अन्य बिंदुओं पर भी विचार-विमर्श हुआ और कमेटी के सभी कार्यकर्ताओं ने सभी मुद्दों पर क्रमशः अपनी अपनी राय रखी। मीटिंग में सभी लोगों ने एक स्वर में दुर्गा पूजा को पिछली बार की तुलना में और अधिक सुव्यवस्थित एवं सुसज्जित तरीके के साथ ही करने के लिए सलाह दी। साथ ही पिछले बार की गलतियों को नहीं दोहराने सहित कई बिंदुओं पर चर्चा करके धूमधाम से दुर्गा पूजा को मनाने का निर्णय लिया गया।

Advertisements
Ad 1

इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष तथा कार्यकर्ताओं द्वारा सभी से बढ़ चढ़कर शारीरिक और आर्थिक सहयोग के लिए गुजारिश की गई । ताकि तैयारियों में किसी भी तरह की कमी न रह जाए। इस बैठक में मुख्य रूप से अशोक गुप्ता ,मुकेश साह ,चंदन साह ,दीपक गुप्ता, प्रमोद नाहर, सत्येन्द्र गुप्ता ,शक्ति गुप्ता, रंजीत साह, रघुनंदन गुप्ता, सुनील साह, शैलेन्द्र मुखिया जितेन्द्र शर्मा ,दीपक साह सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए थे ।

Related posts

जमीन विवाद में व्यवसायी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो गुटों की हिंसक झड़प में होटल संचालक समेत दो घायल!

नालंदा में एक साथ 6 ठिकानों पर नेशनल जांच एजेंसी की चल रही छापेमारी

भाजपा पटना महानगर के चारों विधानसभा में दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का सफल समापन

error: