बिहार

तख्त पटना साहिब प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर मीटिंग शुरु

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) 2 दिसम्बर तख्त श्री हरिमन्दिर जीप टना साहिब में 25, 26, 27 दिसम्बर को गुरु गोबिन्द सिंह जी महाराज का प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है जिसकी तैयारियां आरंभ हो चुकी हैं। इसी के चलते आज कमेटी अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही एव उपाध्यक्ष गुरुविन्दर सिंह के द्वारा तख्त कमेटी के सुपरीटेंडेट दलजीत सिंह सहित अन्य स्टाफ के साथ मीटिंग लेकर जल्द से जल्द सभी तैयारियां मूुकम्मल करने के निर्देश दिए।

सः जगजोत सिंह सोही ने बताया कि इस बार पहले से अधिक संगत के देश विदेश से प्रकाश पर्व में शामिल होने की संभावना को देखते हुए अभी से तैयारियां शुरु कर दी गई हैं। सबसे बड़ी समस्या रिहाईश की रहती है जिसके लिए हर साल सरकार के सहयोग से टैंट सिटी लगाकर एवं सरकारी भवनोें एवं स्कूलों में संगत के ठहराव व लंगर आदि का प्रबन्ध किया जाता है इस बार भी सरकार से निरन्तर इस बाबत बातचीत जारी है और हमें पूर्ण विश्वास है कि सरकार के द्वारा पहले की भान्ति ही पूर्ण सहयोग कमेटी को प्रकाश पर्व मनाने के लिए दिया जाएगा।

Related posts

बेगूसराय पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में प्रथम वरीयता के वोट की अपील

फुलकाहा दुर्गा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, मां महागौरी के दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शीतला मंदिर में किए पूजा-अर्चना

error: