बिहार

उच्च प्रवाह जलापूर्ति बोरिंग का महापौर ने किया उदघाटन

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): वार्ड संख्या 56 में जल्ला रोड नया गांव में पार्षद विकास निधि से एक करोड़ बारह लाख तैरासी हजार राशि के योजना की उच्च जल प्रवाह जलापूर्ति बोरिंग का उद्घाटन पटना नगर निगम के महापौर श्रीमती सीता साहू ने किया।इस अवसर पर वार्ड संख्या 56की पार्षद किस्मती देवी, पार्षद प्रतिनिधि बलराम मंडल, युवा भाजपा नेता नितिन कुमार रिंकू सहित वार्ड के गणमान्य नागरिक एवम् भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।दूसरी ओर वार्ड संख्या 56 के लड्डू अखाड़ा से नया गांव तक 29 लाख राशि की पाइप लाइन विस्तार योजना का शिलान्यास किया। पाइप लाइन विस्तार से चैलीटाड, नया गांव जल्ला रोड, महाराज गंज राजपूताना गली एवम् अन्य मुहल्लो में जल संकट का निदान से स्थानीय लोग लाभान्वित होंगे।इस अवसर पर पहाड़ी मंडल अध्यक्ष भरत महतो, धनुषधारी प्रसाद, मृत्युंजय लाल, विनोद महतो, दिव्य सुंदर, रामप्रीत लाल, राजकुमार वीरेंद्र सिंह, सकलदीप यादव, कमलेश प्रसाद, दुखन प्रसाद सहित अनेकों लोग उपस्थित थे।

Advertisements
Ad 1

Related posts

ITI और स्वास्थ्य केंद्र अब बाबा महतो साहब के नाम पर, CM सम्राट चौधरी ने किया मेले का शुभारंभ

धनरूआ प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार यादव के पार्थिव शरीर पर राजद नेताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की

बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा के असामयिक निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम सहित वरिष्ठ नेताओं ने जताया शोक

error: