बिहार

मारवाड़ी युवा मंच पटना उमंग शाखा ने जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) भीषण ठंड को देखते हुए मारवाड़ी युवा मंच पटना उमंग शाखा की ओर से जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य के तहत शाखा के सदस्यों ने अपने-अपने वाहनों से शहर के विभिन्न सड़क चौराहों पर सो रहे असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को कंबल ओढ़ाकर ठंड से राहत पहुंचाई। कार्यक्रम की शुरुआत सड़क किनारे खड़ी गौ माता को कंबल ओढ़ाकर की गई, जो सेवा और करुणा का प्रतीक रहा। इस दौरान सदस्यों ने मानवीय संवेदनाओं के साथ समाज सेवा का संदेश दिया।

Advertisements
Ad 1

इस पुनीत सेवा कार्य के सफल आयोजन हेतु कार्यक्रम संयोजक युवा देवांश चिरानिया को शाखा की ओर से हार्दिक बधाई एवं धन्यवाद दिया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अनिमेश माधोगड़िया, रवि अग्रवाल, प्रतीक चौधरी, अंकुर भरतिया, अमन भरतिया, अखिल भरतिया, दीपक गोयल, विनीत फिटकिरीवाला, विमल मेरटिया, अमित जी, दिवेश चौधरी, निखिल शर्मा, शुभम शर्मा, विजय जी, मुदित पटवारी, प्रखर अग्रवाल, शिव जी, अंकित खंडेलवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Related posts

रामनवमी शोभा यात्रा में शामिल हुये मुख्यमंत्री

श्री राम जी के 48 वाँ शोभायात्रा निकला

रामनवमी पर संपतचक में ऐतिहासिक भव्य शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

error: