बिहार

मारवाड़ी युवा मंच पाटलिपुत्र शाखा ने गौ सेवा कर मनाया विशेष कार्यक्रम

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) मारवाड़ी युवा मंच पाटलिपुत्र शाखा द्वारा मातृ दिवस के अवसर पर एक विशेष सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शाखा के सभी सदस्यों, विशेषकर महिला सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए गोपीकृष्ण गौ आश्रम में गौ माता की सेवा कर मातृ दिवस मनाया। इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने गौ माता के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए समाज को सेवा और सम्मान का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान संस्था के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन भी किया गया, जो प्रांतीय मंडल के उपाध्यक्ष युवा मनीष अग्रवाल के नेतृत्व में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। साथ ही निवर्तमान अध्यक्ष विवेक कुमार शर्मा के सफल कार्यकाल के लिए उन्हें सम्मानित किया गया।

Advertisements
Ad 1

शाखा के सदस्यों ने गोपीकृष्ण आश्रम के सदस्य गोपाल मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रेरणा से इस प्रकार की सेवा गतिविधियों को करने का अवसर मिला। कार्यक्रम में अध्यक्ष विनय प्रकाश सीखानी, उपाध्यक्ष संध्या टेकरीवाल, सचिव विशाल कुमार शर्मा, सह सचिव खुशी ढोकनिया, कोषाध्यक्ष दिव्य भीमसरिया तथा सह कोषाध्यक्ष मेघा अग्रवाल समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे। मौके पर संस्था के सदस्यों ने भविष्य में भी इसी तरह सामाजिक एवं सेवा कार्यों को जारी रखने का संकल्प लिया।

Related posts

एसडीबी पब्लिक स्कूल में मदर्स डे पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, बच्चों ने मां के प्रति जताया प्रेम और सम्मान

बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे मंत्री नंदकिशोर राम, कुलपति ने दिया आमंत्रण

परिस्थितियों से निराश होना आस्था के विरुद्ध, सत्य और ईमानदारी पर डटे रहना जरूरी : हज़रत अमीर शरीयत

error: