बिहार

भाजपा और किसान मोर्चा के मनोज कुमार ने गुरुघर में मत्था टेका

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह किसान मोर्चा के बिहार प्रभारी मनोज कुमार ने श्री गुरू गोविंद सिंह जी के जन्मस्थान तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में मत्था टेककर गुरुघर का आशीर्वाद प्राप्त किया। तख्त साहिब पर ग्रंथी ने सिरोपा प्रदान कर गुरुघर का आशीर्वाद दिया।उनके साथ किसान मोर्चा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सूरज नंदन पटेल, मोर्चा के मीडिया प्रभारी अजित प्रभु भी साथ मे थे। इससे पहले गुरुघर पहुँचने पर किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव यादव,पटना महानगर भाजपा के मीडिया प्रभारी प्रदीप काश ने आगंतुकों का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर की।

Related posts

स्कूल में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह

कन्हैया नगर मुसहरी में दर्जनों महादलित परिवारों के घर तोड़े जाने से आक्रोश

जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने कंट्रोल कमांड सेंटर का किया निरीक्षण, फ्लड फाइटिंग कार्यों की समीक्षा की

error: