बिहार

18.5 लीटर शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, भेजा गया जेल

अररिया, रंजीत ठाकुर। बथनाहा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को थाना क्षेत्र के ततवा टोला से 18.5 लीटर शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार व्यक्ति का नाम राजू दास ,पिता शिवनंदन दास बताया जाता है । थाना अध्यक्ष राजवीर कुमार साहू ने बताया कि अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में उक्त व्यक्ति पहले भी दो बार जेल जा चुका है । वहीं गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Related posts

पांच दशक की सांस्कृतिक विरासत आस्था सामाजिक एकजुटता का साक्षी बना चोरौत

रविशंकर प्रसाद ने भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना कर समस्त देशवासियों के मंगलमय जीवन की कामना की

फतुहा में शराब के बड़े स्टोरेज पॉइंट पर पुलिस की छापेमारी, 50 लाख की विदेशी शराब जब्त!