बिहार

राजेंद्रनगर में नशीली दवाओं पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 128 इंजेक्शन बरामद, 2 गिरफ्तार!

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) राजधानी पटना में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। चित्रगुप्तनगर थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि राजेंद्रनगर सब्जी मंडी पुल के नीचे कुछ लोग नशीली दवाओं की अवैध बिक्री कर रहे हैं। सूचना के आधार पर वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) की निगरानी में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थल पर छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 128 पीस नशीला इंजेक्शन बरामद किया और मौके से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, जिससे इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा सके। नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) परिचय कुमार ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि मामले में अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है और अवैध कारोबारियों में दहशत का माहौल है।

Related posts

₹1500 करोड़ के फर्जी चंदे पर एजाज अहमद का सवाल

जहानाबाद में मासिक अपराध गोष्ठी, गंभीर कांडों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

बिहार में गूँजी Gen-Z की आवाज़, शिक्षा, रोजगार और छात्र अधिकारों के सवालों पर जुटे छात्र-युवा

error: