पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) आर्थिक अपराध इकाई यानी EOU ने बिहार ओपन स्कूलिंग एंड एग्जामिनेशन बोर्ड के डिप्टी डायरेक्टर अजय कुमार सिंह के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में पटना और बेगूसराय के तीन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की जा रही है।आर्थिक अपराध इकाई की 15 सदस्यीय टीम गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे पटना के खाजपुरा स्थित आकाशवाणी रोड के चंद्रतारा भवन पहुंची और तलाशी शुरू की।

EOU के मुताबिक, अजय कुमार सिंह पर आय से करीब 90 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। मामले में करीब 3 करोड़ 43 लाख रुपये की कथित आय से अधिक संपत्ति की जांच की जा रही है।
तलाशी के दौरान पटना स्थित आवास से करीब 30 लाख रुपये नकद बरामद होने की बात सामने आई है।वहीं बेगूसराय स्थित आवास से करीब 4 लाख 50 हजार रुपये नकद जब्त किए गए हैं।जांच एजेंसी को दोनों शहरों में करीब 10 करोड़ रुपये मूल्य की आलीशान संपत्तियों का भी पता चला है। बताया जा रहा है कि बेगूसराय में स्थित आलीशान मकान नौकरी लगने के बाद बनाया गया था। EOU की टीम तीनों ठिकानों पर दस्तावेज, संपत्ति और अन्य वित्तीय लेनदेन से जुड़े साक्ष्यों की जांच कर रही है। छापेमारी पूरी होने के बाद ही बरामदगी और संपत्ति से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आने की उम्मीद है।साभार
