पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) कौमुदी महोत्सव इसबार पाटलिपुत्र परिषद सह कला संस्कृति एवं युवा विभाग व जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित आगामी 6 अक्टूबर 2025 को स्थानीय मंगल तालाब पटना सिटी परिसर स्थित शहीद घसीटा कहार अडोटोरियम में सम्पन्न होगा। इस सम्बन्ध में परिषद के महासचिव संजीव कुमार यादव ने बताया कि कार्यक्रम में मुम्बई की पार्श्व गायिका मधुरीमा बासु एवं जयपुर की ख्यात भजन गायिका पूजा नथानी सहित स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियों से गुलजार होगा। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि बिहार विधानसभा अध्यक्ष माननीय नंदकिशोर यादव, पटना के महापौर श्रीमती सीता साहू सहित अन्य कई गन्यमान्य शामिल होंगे। इस अवसर पर अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु ग्यारह विभूतियों को सम्मानित किया जायगा। जिसमें मूर्तिकार, शास्त्रीय गायिका , पत्रकार, लेखक,फुटबॉलर , लोक नर्तक, चिकित्सक ,समाजसेवी , उद्यमीको कौमुदी रत्न से सम्मानित किया जायगा।
साथ ही कौमुदी महोत्सव को समर्पित चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता के निर्णायक प्रोफेसर संजय रॉय एवं रंगकर्मी अलोक चोपड़ा ने बताया कि सफल हुए नवोदित प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले को भी मंचस्थ अतिथियों द्वारा सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष टी. पी. गोलवारा. शिव प्रसाद मोदी, गोविन्द कानोडिया, विनय कुमार, राजीव सिंह, साधना राणा, सुनीता गुप्ता, श्रीमती अनपूर्णा, मो. नैयर इकवाल, मृत्युंजय कुमार, मधुरेन्द्र कुमार आदि सक्रिय रहे।
