क्राइमताजा खबरेंबिहार

वेलेंटाइन डे से पहले प्रेमी-प्रेमिका की कुदाल से काटकर हत्या!

नालंदा: नालंदा जिले के थरथरी थाना इलाके से एक सनसनी मामला सामने आ रहा है, जहां कुदाल से काटकर प्रेमी-प्रेमिका की हत्या कर दी गई है. जिससे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. वहीं मामले की छानबीन में पुलिस जुट गई है.

बताया जा रहा है की दोनों लड़का-लड़की एक दूसरे को काफी प्यार करते थे. कई दिनों से दोनों रिलेशनशिप में थे. दोनों साथ में ही रहते थे. इन दोनों के प्रेम-प्रसंग के बारे में कुछ लोगों को जानकारी थी. आशंका जताई जा रही है कि उन्हीं में किसी को यह रिश्ता पसंद नहीं आ रहा था और उन्होंने दोनों को मौत के घाट उतार दिया. प्रेमी जोड़े की कुदाल से काटकर हत्या कर दी गई है. हालांकि पुलिस इस हत्याकांड की छानबीन में जुटी हुई है. सभी बिंदुओं पर मामले की जांच की जा रही है।

Related posts

बेगूसराय पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में प्रथम वरीयता के वोट की अपील

फुलकाहा दुर्गा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, मां महागौरी के दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शीतला मंदिर में किए पूजा-अर्चना

error: