बिहार

अपर समाहर्ता, अररिया की अध्यक्षता में जिला कृषि कार्यालय अररिया के सभा भवन में लॉटरी का आयोजन किया गया

अररिया, रंजीत ठाकुर। कृषि यांत्रीकरण राज्य योजना 2023-24 अंतर्गत परमिट निर्गत करने हेतु आज मंगलवार को अपर समाहर्ता (आपदा) अररिया की अध्यक्षता में जिला कृषि कार्यालय अररिया के सभा भवन में लॉटरी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के स्थानीय जन प्रतिनिधि, जिला कृषि पदाधिकारी अररिया एवं सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी अररिया उपस्थित थे। वित्तीय वर्ष 2023-24 में विभागीय निर्देश के आलोक में कृषि यांत्रिकरण से संबंधित प्राप्त आवेदनों की परमिट निर्गत करने हेतु ऑनलाईन लॉटरी का आयोजन किया गया

Advertisements
Ad 1

जिसमें कुल प्राप्त 1260 आवेदनों से विभिन्न यंत्रों के लिए राज्य योजना अंगर्तत कुल 449 (चार सौ उनचास) परमिट, एस०एम०ए०एम० योजना अन्तर्गत 49 (उनवास) परमिट एवं एम०एफ०एस०एम० योजना अन्तर्गत 36 (छतीस) परमिट सहित कुल 534 (पाँच सौ चौतीस) परमिट निर्गत किया गया। निर्गत परमिट के आलोक में किसानों द्वारा पंजीकृत विक्रेताओं से परमिट में वर्णित यंत्र का क्रय कर सकेंगें, जिसके उपरान्त भौतिक सत्यापन के बाद किसानों को उनके खाते में अनुदान राशि का भुगतान डी०बी०टी० के माध्यम से किया जाएगा।

Related posts

जमीन के नाम पर 54 लाख की ठगी, आरोपी रंजन गुप्ता गिरफ्तार!

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार रथ रवाना कर किया गया

मुख्यमंत्री ने जिले में चल रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का लिया जायजा

error: