बिहार

देखिए के के पाठक जी कड़कड़ाती ठंड में छात्र-छात्राएं बोरे चट्टी पर बैठकर पढ़ने के लिए मजबूर है

अररिया, रंजीत ठाकुर। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र में आज भी कई ऐसे सरकारी विद्यालय है जहां इस कड़कड़ाती ठंड में भी बच्चों को बैठने के लिए बेंच की सुविधा नहीं है। बच्चे बोरे, चट्टी व तिरपाल पर बैठकर पढ़ाई करने पर मजबूर है। यह वाकया अचरा पंचायत के प्राथमिक विद्यालय अब्दुल मजीद टोला हनुमान नगर का है, जहां आज कड़कड़ाती ठंड में भी छोटे-छोटे छात्र छात्राऐं ठंडे फर्श पर बोरे, चट्टी के सहारे बैठकर शिक्षा ग्रहण करने को मजबूर है। जहां बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक विद्यालय की स्थिति को बदलने में लगे हुए हैं। वहीं कुछ ऐसे पदाधिकारी के द्वारा अनसुनी और अनदेखी कर विद्यालय की स्थिति को सुधारने नहीं दिया जा रहा है।

Advertisements
Ad 1

लोग बताते है विद्यालय स्थापना का वर्षों बीत गए परंतु अब तक चहारदीवारी का निर्माण नहीं किया गया है। छात्र-छात्राएं ने कहा नीचे फर्श पर बैठने में काफी ठंड लगती है फिर भी हम सब विद्यालय आते हैं, क्योंकि पढ़ाई लिखाई कर हमें भी शिक्षित बनना है। बच्चों ने बताया कप कपाती ठंड में बोर,चट्टी व तिरपाल पर बैठकर पढ़ाई करना हम लोगों का मजबूरी है, क्योंकि यहां बेंच डेक्स की व्यवस्था नहीं है। इस बाबत विद्यालय में पढ़ा रहे शिक्षकों ने बताया कि जब से विद्यालय का स्थापना हुआ है तब से आज तक विद्यालय में बेंच-डेक्स की व्यवस्था नहीं की गई है। यहां तक की विद्यालय में चहारदीवारी भी नहीं है। जिससे बच्चों सहित हम शिक्षकों को भी काफी कठिनाई होती है।

Related posts

एयर चीफ मार्शल अमन प्रीत सिंह तख्त पटना साहिब नतमस्क हुए

जहानाबाद में जनता दरबार : एसपी ने सुनीं 24 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

अमीर-ए-शरीअत का ईद संदेश : इंसानियत, न्याय और शांति की अपील

error: