क्राइमताजा खबरेंबिहार

पटना के संपतचक में शराब की छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर शराब माफियाओं ने किया हमला!

फुलवारीशरीफ(अजीत यादव): पटना के संपतचक में गोपालपुर थाना की पुलिस टीम पर उस वक्त शराब माफियाओं ने हमला कर दिया जब पुलिस ने कनौजी कछुआरा मुसहरी में शराब की छापेमारी करने गई थी। इस दौरान शराब माफियाओं ने पुलिस टीम पर लाठी-डंडे और ईँट पत्थरों से हमला करते हुए खदेड़ दिया। छापेमारी टीम में शामिल डॉग स्क्वाड का सिपाही को पैर में चोट लगी है। इस हमले में गोपालपुर थाना का सिपाही नंद कुमार उर्फ नंदू एवं ऑटो चालक जख्मी हुआ है। वहीं कई पुलिसकर्मियों को भी चोटें लगी है। अचानक शराब माफियाओं के हमले से पुलिसकर्मियों को जान बचाकर वहां से भागना पड़ गया। इसके बाद थाना अध्यक्ष अभिषेक रंजन दल बल के साथ भारी पुलिस फोर्स को लेकर कछुआरा में छापेमारी करने पहुंचे। जहां सभी शराब माफिया फरार हो चुके थे।

इस दौरान पुलिस ने वहां दर्जनों शराब बनाने वाले चूल्हों को तोड़ दिया। वही शराब माफिया के हमले में घायल सिपाही नंदू को संपतचक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद सीटी स्कैन कराने के लिए पटना भेजा गया। थाना अध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि शराब की छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर शराब माफियाओं ने हमला किया है। इसमें एक सिपाही जख्मी हुआ है। जख्मी सिपाही नंद कुमार उर्फ नंदू को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

Related posts

अटल पथ पर बेलगाम स्कॉर्पियो ने छह बच्चों को रौंदा, डोमनचक और सैदानीचक के दो की मौत!

जिला पदाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण अनुपस्थित चिकित्सक एवं जीएनएम पर कार्रवाई के निर्देश

दुर्गा पूजा के अवसर पर जिला पदाधिकारी ने ठाकुरबाड़ी दुर्गा पूजा पंडाल का किया निरीक्षण : श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया

error: