बिहार

देश के नए थल सेनाध्यक्ष होंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ

दिल्ली, सोनू कुमार : लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ देश के नए थल सेनाध्यक्ष होंगे। वे फिलहाल थलसेना में वाइस चीफ के रूप में कार्यरत हैं। लेफ्टिनेंट जनरल सेठ 30 जून को कार्यभार संभालेंगे। मौजूदा सेनाध्‍यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी 30 जून को अवकाश ग्रहण कर रहे हैं।

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ खड़कवासला की राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व छात्र हैं। उन्होंने दिसंबर-1986 में बख्तरबंद कोर में कमीशन प्राप्त किया था। उन्हें सैन्‍य अभियान, रणनीतिक, क्षमता बढाने और संस्थागत क्षेत्रों में व्यापक अनुभव है। उन्होंने लगभग चार दशकों के अपने विशिष्ट सैन्य करियर में भारतीय सेना की युद्ध क्षमता और दीर्घकालिक परिवर्तन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

जनरल सेठ ने विभिन्न परिस्थितियों में प्रत्‍येक स्तर पर कमान संभाली है। उन्‍होंने रेगिस्तानी क्षेत्र में एक बख्तरबंद रेजिमेंट, पश्चिमी मोर्चे में एक बख्तरबंद ब्रिगेड और जम्मू-कश्मीर में एक आतंकवाद-रोधी बल की कमान संभाली है। लेफ्टिनेंट जनरल के रूप में उन्होंने भारतीय सेना की प्रमुख आक्रमण इकाइयों में से एक, सुदर्शन चक्र कोर की कमान संभाली। बाद में उन्होंने दिल्ली क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग के रूप में कार्य किया, जहां उन्होंने महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सैन्य अभियानों और औपचारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। उन्होंने कई महत्वपूर्ण स्टाफ और रणनीतिक पदों पर कार्य किया है।

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ ने पेरिस में प्रतिष्ठित कमांड एंड स्टाफ कोर्स में भी भाग लिया है, जो समकालीन सैन्य मामलों के प्रति उनके व्यापक रणनीतिक दृष्टिकोण और समझ को दर्शाता है।

Related posts

हादसे में गंभीर रूप से घायल 17 वर्षीय रोशनी की मदद को फिर आगे आए समाजसेवी राजेश, इलाज के लिए दोबारा बढ़ाया सहयोग का हाथ

श्याम रजक की पत्नी स्वर्गीय अलका रजक की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, कैंसर रोगियों के इलाज के लिए किया गया रक्तदान

डायरिया से डरने नहीं सतर्क रहने की जरूरत : ब्रिगेडियर डॉ. राजू अग्रवाल

error: