बिहार

विधान पार्षद डॉक्टर उर्मिला ठाकुर को विधान परिषद में बाल संरक्षण एवं महिला सशक्तिकरण समिति का अध्यक्ष बनाया गया

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) राष्ट्रीय जनता दल की नेत्री विधान पार्षद डॉ उर्मिला ठाकुर को बिहार विधान परिषद सचिवालय की विधेयक शाखा द्वारा प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार इन्हें बाल संरक्षण एवं महिला सशक्तिकरण समिति का अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

डॉ उर्मिला ठाकुर ने विधान परिषद समिति के अध्यक्ष पद की गरिमा और जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी, निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ निभाने का संकल्प लेते हुए कहा कि विशेष रूप से बाल संरक्षण, महिलाओं के अधिकार, सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाना और उनके हित में प्रभावी कार्य करना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। इस आशय की जानकारी देते हुए प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के नेता एजाज अहमद ने बताया कि बिहार विधान परिषद की स्थाई समितियों के गठन के क्रम में डॉक्टर उर्मिला ठाकुर को बाल संरक्षण एवं महिला सशक्तिकरण समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।

इस अवसर पर डॉ उर्मिला ठाकुर ने राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद،पूर्व मुख्यमंत्री एवं बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष श्रीमती राबड़ी देवी, राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव, सांसद डॉक्टर मीशा भारती, बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश प्रसाद सिंह एवं उपसभापति डॉ रामबचन राय के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि आप सभी के विश्वास और समर्थन को मैं निष्ठा पूर्वक पूरी प्रतिबद्धता के साथ निभाने का कार्य करूंगी। इस अवसर राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं एजाज अहमद, अरविंद कुमार सहनी, नंदू यादव, बल्ली यादव, उपेंद्र चंद्रवंशी सहित अन्य नेताओं ने बधाई देते हुए कहा कि डॉ उर्मिला ठाकुर को सम्मान मिलने से अति पिछड़ा समाज के लोगों का मनोबल ऊंचा हुआ है और ये विधान परिषद की समिति के माध्यम से बिहार में बाल संरक्षण और महिला सशक्तिकरण पर बेहतर ढंग से काम करेंगी।

Related posts

क्षमा और आत्मशुद्धि के संकल्प के साथ पर्युषण महापर्व का विधिवत समापन

इलाज से पहले सुरक्षा का संकल्प : एम्स पटना में मेडिकल इंटर्न्स को मिला ‘पेशेंट सेफ्टी’ का प्रशिक्षण

आलमगंज थाना का वार्षिक निरीक्षण, नगर एसपी पूर्वी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

error: