बिहार

नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा कहा जंगल राज को जनता राज बना गुंडा राज में तब्दील कर रही है ये सरकार

नालंदा, राकेश। बिहार में बढ़ते अपराध पर विपक्षी दल लगातार हमलावर है. इसी कड़ी में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिंहा नालंदा पहुंचे. जहां उन्होंने बीते 21 नवंबर की दोपहर रहुई थाना क्षेत्र इमामगंज गांव निवासी भुवनेश्वर प्रसाद के 34 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार एयर फोर्स जवान की दिनदहाड़े गला रेतकर हुई निर्मम हत्या कर दिया गया था. उस परिवार से मिलकर इस दुःख की घड़ी में संवेदना व्यक्त कर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिंहा ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि उनके गृह क्षेत्र में ही हत्याओं का सिलसिला जारी है, क़ानून का राज्य ख़त्म हो चुका है.

अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ़ ख़त्म हो चुका है तभी तो डर से पहले रात को अपराध करते थे अब खुलेआम दिनदहाड़े हत्या लूटपाट जैसी घटनाएं होने लगी है. हत्या के 72 घंटे बीत जाने के बाद भी अपराधी पुलिस गिरफ्त से बाहर है और परिवार के लोगों को किसी तरह की कोई सुरक्षा नहीं है. किसी प्रकार का कोई मदद नहीं या कोई देखने नहीं आया जिससे साफ़ है कि अपराधियों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है.

Advertisements
Ad 1

कोई कार्रवाई नहीं होने की वजह से अपराधियों का मनोबल बढ़ा है. जंगल राज को जनता राज बता गुंडा राज चला रहे हैं. बीजेपी ऐसे जंगल राज को खत्म कर गुंडों का सफाया भी किया है. हमारी मांग है कि इस मामले में जो भी दोषी है उसे कठोर सज़ा दें ताकि दूसरा इस तरह की घटना को अंजाम देने से पहले सोचे. आपको बता दें कि ज़मीन विवाद में रंजीत कुमार की गला रेतकर गांव में ही 21 नवंबर की दोपहर बेरहमी से हत्या कर दिया था. जिसके बाद परिवार के लोग इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जहां डॉ. ने जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया था.

Related posts

कृषि उत्पादन बाजार प्रांगण का अत्याधुनिक कायाकल्प किसानों व्यापारियों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं – राम कृपाल यादव

“Run for Nasha Mukt Bihar” के संदेश के साथ 15 मार्च को पटना मैराथन 2026 का आयोजन

शेखपुरा में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक, उप विकास आयुक्त ने दिए निर्देश

error: