बिहार

अक्षय तृतीया के मौके पर ग्राहकों को शानदार ऑफर दे रहा लक्ष्मी ज्वेलर्स

पटनासिटी(रॉबिन राज, न्यूज़ क्राइम 24): अक्षय तृतीया का त्योहार देशभर में धूम धाम से मनाया जा रहा है। धार्मिक महत्व के साथ-साथ खरीदारी के लिए इस दिन को काफी शुभ माना जाता है। सभी ब्रांड सोने, चांदी और हीरे के आभूषणों के मेकिंग चार्ज पर अच्छी खासी छूट मिल रही है। वहीं पटनासिटी के पच्छिम दरवाजा स्थित ‘”लक्ष्मी ज्वेलर्स” की बड़ी तैयारी देखने को मिल रहा है।

जहां आभूषण पर 50% मेकिंग चार्ज की छूट दी जा रही है। इसको देखते हुए ग्राहकों की भी भीड़ देखी गई। वहीं ज्वेलरी शॉप पर समाजसेवी राकेश कुमार यादव भी अपने परिवार संग पहुंचे और ज्वेलरी की खरीदारी की। यह माना जाता है कि त्योहार परिवार के लिए सुख-संपत्ति और सौभाग्य लाता है। ऐसे में भी अक्षय तृतीया का त्योहार कुछ और खास होता है, क्योंकि धार्मिक दृष्टि से जहां इस दिन किए गए दान का अक्षय गुना फल मिलता है वहीं खरीदारी के लिहाज से इस दिन खरीदा गया सोना, आभूषण आदि शुभ माना जाता है।

जिसपर पंकज गुप्ता ने कहा की स्टोर पर हर टाइप की ज्वेलरी लेने का अवसर मिल रहा है। लक्ष्मी ज्वेलर्स की इस बेहतरीन ऑफर का लाभ अधिक से अधिक लें और अपनी अक्षय तृतीया को ख़ास बनाए।

Related posts

बेगूसराय पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में प्रथम वरीयता के वोट की अपील

फुलकाहा दुर्गा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, मां महागौरी के दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शीतला मंदिर में किए पूजा-अर्चना

error: