बिहार

शिव मंदिर में देर रात चोरी, अस्टधातु नाग और दान पेटी सहित कई पूजनीय वस्तुएँ गायब

फुलवारीशरीफ, अजित। पटना के फतेहपुर में उत्तर वाहिनी पुनपुन तट पर स्थित प्रसिद्ध उत्तरी टोला शिव मंदिर में 28.11.2025 की देर रात चोरी की बड़ी घटना सामने आई. चोरों ने अस्टधातु नाग और दान पेटी सहित कई पूजनीय वस्तुएँ गायब कर दिया. पुलिस चोरों का पता लगाने के लिए छानबीन कर रही है।

मंदिर के पुजारी रंजीत शुक्ला और मंदिर समिति सदस्य सुरेंद्र कुमार ने बताया कि रात करीब 10:30 बजे पूजा-पाठ समाप्त होने के बाद स्थानीय लोगों की मौजूदगी में मंदिर का पट बंद किया गया था. लेकिन सुबह आरती के समय जब मंदिर खोला गया तो अलमारी की कुंडी टूटी मिली और चांदी व पीतल के कई पूजनीय बर्तन गायब थे. इसके साथ ही शिवलिंग पर रखा अस्टधातु का नाग और पीतल की दान पेटी भी चोरी हो गई।

घटना की सूचना पर दीदारगंज थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची. पी एस आई सुजीत कुमार ने टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और प्रथम दृष्टया चोरी की पुष्टि की. पुलिस ने मामले की तकनीकी और फोरेंसिक जांच शुरू कर दी है. मंदिर समिति ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगालने और साक्ष्य जुटाने के लिए पुलिस से सहायता मांगी है।

Advertisements
Ad 1

पुजारी रंजीत शुक्ला ने कहा कि “हमने रात में मंदिर का पट सावधानी से बंद किया था. सुबह की स्थिति देखकर मन विचलित हो गया. यह केवल बर्तनों और नाग की चोरी नहीं, बल्कि हमारी धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली घटना है. हम उम्मीद करते हैं कि पुलिस जल्द चोरों को गिरफ्तार कर सभी वस्तुएँ बरामद करेगी.” समिति ने लोगों से शांति बनाए रखने और जांच में सहयोग करने की अपील की है।

पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से मिले सुरागों के आधार पर जांच जारी है और आसपास के इलाकों में गश्ती दल भी सक्रिय कर दिए गए हैं. स्थानीय लोगों से भी अनुरोध है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

Related posts

अध्यक्ष पद के लिए धर्मेंद्र पटेल निर्विरोध सेक्टर अध्यक्ष निर्वाचित किए

डीएम ने सुनी 54 लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निष्पादन के निर्देश

उप विकास आयुक्त ने विकास योजनाओं की समीक्षा की

error: