बिहार

संपतचक के भोगीपुर निवासी रॉकी कुमार के पिता स्व. नवलेश कुमार सिंह का निधन

फुलवारीशरीफ, अजीत। संपतचक के भोगीपुर निवासी रॉकी कुमार के पिता एवं संपतचक नगर परिषद के वार्ड नंबर 14 की पार्षद तथा भेलवाड़ा दरियापुर पंचायत की पूर्व मुखिया नीतू कुमारी के ससुर स्व. नवलेश कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह (उम्र 60 वर्ष )का श्राद्ध कर्म सह श्रद्धांजलि सभा गुरुवार को उनके पैतृक गांव भोगीपुर में आयोजित हुई. इस मौके पर बड़ी संख्या में राजनीतिक, सामाजिक और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने पहुंचकर स्व. नवलेश कुमार सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की. पार्षद नीतू कुमारी के पति रॉकी कुमार क्षेत्र में सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में जुड़े हुए हैं।

स्व. नवलेश कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह, पिता स्व. रामजतन सिंह का निधन 29 अगस्त 2026 को हुआ था. वे लंबे समय से कैंसर रोग से पीड़ित थे. उनके निधन से परिवार के साथ-साथ क्षेत्र में भी शोक की लहर है.साठ वर्ष की उम्र में उनका निधन हुआ,अपने पीछे पत्नी ,पुत्र, पुत्र वधु पुत्री नाती नातिन सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गये। श्रद्धांजलि सभा में पूर्व केंद्रीय मंत्री सह पूर्व राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह, सत्तारूढ़ दल के समन्वयक सह मसौढ़ी के जदयू विधायक अरुण मांझी, पूर्व मंत्री सह फुलवारी के जदयू विधायक श्याम रजक, पूर्व मंत्री एवं जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार सिंह, एमएलसी रविंद्र कुमार सिंह, ग्रेटर पटना फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष एवं वरिष्ठ जदयू नेता नागेश्वर सिंह, संपतचक नगर परिषद अध्यक्ष अमित कुमार, नगर परिषद प्रतिनिधि ऋषभ राय उर्फ बंटू,संपत चक के पूर्व जेडीयू अध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह , जदयू संपतचक नगर अध्यक्ष रंजीत कुमार टप्पू सहित बड़ी संख्या में वार्ड पार्षद, विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता और सामाजिक कार्यकर्ता पहुंचे। सभी ने स्व. नवलेश कुमार सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. उपस्थित लोगों ने उनके निधन को परिवार और समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया तथा शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी. लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की।

Related posts

पटना वीमेंस कॉलेज में ‘सुर नृत्यम् : एक संगम’ कार्यक्रम आयोजित

भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, 6 किलो गांजा के साथ तीन गिरफ्तार!

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत बथनाहा रेलवे स्टेशन पर श्रमदान, पौधरोपण कर दिया स्वच्छता का संदेश

error: