बिहार

हिलसा के लाल अभिनव बन चुके हैं युवाओं के प्रेरणा श्रोत – डा. आशुतोष मानव

नालंदा(राकेश कुमार): हिलसा नालंदा ज़िले के हिलसा से लेकर लेह – लद्दाख़ की ऊँचाइयों को फ़तह कर नज़ीर बन चुके मई ग्राम निवासी अभिनव कुमार के घर जाकर समाजसेवियों ने उनका हौसला बढ़ाया ज़िला आइकॉन सह समाजसेवी डा. आशुतोष कुमार मानव, सौरव कुमार, धनंजय कुमार समेत दर्जनों समाजसेवी शुक्रवार को तड़के अभिनव के घर पहुँचे तथा अंग वस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया . इस दौरान ग्रामीणों ने भी हौसला आफ़जाई करते हुए गाँव के अन्य युवकों को देश भक्ति के क्षेत्र में आगे आने की अपील की . इस मौक़े पर समाजसेवी डा. मानव एवं सौरव कुमार ने कहा कि अभिनव ने महज़ 11 दिनों में ही कुल 3000किलोमीटर की हिमालयी यात्रा बाइक से पूरी की है जो सचमुच साहस भरा कदम है . उन्होंने कहा कि मज़बूत इरादों वाला इंसान ही ऐसा करके दुनिया में भारत का नाम उँचा कर सकता है . अभिनव भारत – पाकिस्तान सीमा पर पड़ने वाले सबसे अंतिम गाँव तुर्तक की दूरी मज़े में तय कर दी जो इनके जोश और उत्साह का प्रदर्शक है . पूरे ज़िले को गौरवान्वित करने वाले हिलसा मई के लाल अभिनव ने इस उपलब्धि के लिए अपने परिजनों एवं मित्रों के प्रति आभार प्रकट किया है . इसके साथ साथ भविष्य में और आगे जाने एवं गाँव का नाम रौशन करने की बात कही . इस अवसर पर राजेंद्र सिंह, अशोक कुमार, कुंदन कुमार, नरेश प्रसाद, उमा शंकर प्रसाद, आशीष कुमार, अभिषेक कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे .

Related posts

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रमुख पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर दिए सख्त निर्देश

निवेश पर तीन गुना मुनाफे और कार-बाइक पर भारी छूट का झांसा, 25 से 30 लोग फंसे

महावीर मंदिर में मां दुर्गा की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

error: