बिहार

कुएं में गिरने से मजदूर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

फुलवारीशरीफ, अजीत। जानीपुर थाना क्षेत्र के अधपा-शोरमपुर गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में 35 वर्षीय मजदूर की कुएं में गिरने से मौत हो गई. मृतक की पहचान अधपा-शोरमपुर गांव निवासी साकेत रोशन, पिता अशोक प्रताप नारायण के रूप में हुई है. घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।

परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार साकेत रोशन गांव के एक कुएं के पास बैठा हुआ था. इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह कुएं में जा गिरा. कुएं से आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे बाहर निकालने का प्रयास किया. काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने उसे कुएं से बाहर निकाला और इस उम्मीद में अस्पताल ले गए कि शायद उसकी जान बच जाए. हालांकि चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. वह शादीशुदा था और उसके परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा है. उसकी असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना की सूचना ग्रामीणों ने डायल 112 पुलिस को दी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related posts

बेगूसराय पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में प्रथम वरीयता के वोट की अपील

फुलकाहा दुर्गा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, मां महागौरी के दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शीतला मंदिर में किए पूजा-अर्चना

error: