बिहार

कुटुम्बा विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक राजेश राम ने झारखण्ड के वित्त मंत्री से हडियाही डैम समस्या पर मिल कर बार विचार विमर्श किया

बिहार(प्रमोद कुमार सिंह): विधान सभा में सत्तारूढ़ दल के सचेतक सह कुटुम्बा विधान सभा औरंगाबाद के कांग्रेस विधायक श्री राजेश कुमार राम ने आज राँची में झारखण्ड सरकार के वित्त मंत्री श्री (डॉ.) रामेश्वर उराँव से मुलाकात की। मुलाकात का उद्देश्य बिहार-झारखण्ड की संयुक्त सिंचाई योजना हडियाही डैम की समस्या का दोनों राज्यों की जनता के हित में समाधान रहा।

श्री राजेश कुमार ने बताया कि झारखण्ड के माननीय मंत्री डॉ. उराँव साहब ने हडियाही डैम समस्या के समाधान हेतु सकारात्मक आश्वासन दिया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि अगली बैठक में सभी संबंधित विभागों के मंत्रियों को शामिल कर समस्या के समाधान का प्रयास किया जायेगा। यदि वित्त विभाग से आवंटन की आवश्यकता होगी तो उसके लिये भी पहल की जायेगी।

Advertisements
Ad 1

श्री राम ने कहा कि हडियाही डैम परियोजना मूलरूप से स्थानीय ग्रामीणों के पुनर्वास बिन्दु पर दोनों राज्यों के बीच संवादहीनता की वजह से अधूरा है। जिसे उन्होंने झारखंड के वरिष्ठ कांग्रेस नेता सह वित्तमंत्री श्री रामेश्वर उराँव जी से मुलाकात कर दूर कर दिया है।

Related posts

मोनिका श्रीवास्तव ने यूपीएससी में पूरे भारत में प्राप्त किया 16वां स्थान, बिहार में लहराया परचम

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने खेलमंत्री श्रेयसी सिंह को सौंपा ज्ञापन, की ये मांगें

कृषि उत्पादन बाजार प्रांगण का अत्याधुनिक कायाकल्प किसानों व्यापारियों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं – राम कृपाल यादव

error: