बिहार

बिहार विधान परिषद के दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से कुमर राय को राष्ट्रीय जनता दल का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया है : एजाज अहमद

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद जी के निर्देशानुसार, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव के परामर्शानुसार ,प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल ने बिहार विधान परिषद के दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से श्री कुमर राय को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है।

एजाज अहमद ने आगे बताया कि श्री कुमर राय बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रहे है और लगातार शिक्षकों के हित में संघर्ष और आंदोलन किया और शिक्षकों की मांगों को हर स्तर पर उठाने का काम करते रहे है। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद जी ने कुमर राय को अधिकृत प्रत्याशी का समर्थन पत्र जारी किया।

Related posts

सड़क दुर्घटना पीड़ितों को ₹1.50 लाख तक निःशुल्क उपचार की सुविधा

वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के सम्मान समारोह में पत्रकारों को ‘यंग जर्नलिस्ट अवार्ड’ से किया सम्मानित

ग्राहक बनकर पहुंचे दो हथियारबंद अपराधी, ज्वेलर्स की दुकान से आभूषण लेकर फरार

error: