बिहार

किन्नर को अपराधियो ने गोली मारकर की हत्या!

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): आलमगंज थाना क्षेत्र के सादिकपुर मछुआटोली में आज उस बक्त अफरा-तफरी मच गई,जब एक किन्नर को अपराधियो ने गोली मारकर हत्या कर दिया।हत्यारा कौन है और किन्नर को क्यों गोली मारा यह अभी स्पष्ठ नही हो सका है।फिलहाल किन्नर की पहचान उषा किन्नर के रूप में हुई है।उषा की मौत से भड़के किन्नरों ने आलमगंज थाना की पुलिस से अपराधियो की ग्रिफ्तारी का माँग किया है।वही रानी किन्नर ने बताया कि उषा कुछ दिन पूर्व ही अपना खुद का घर बनाकर सादिकपुर मछुआटोली में अकेले ही रह रही थी,लेकिन उसकी हत्या किसने और क्यों किया यह किसी को पता नही है।फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर मामले की जाँच में जुट गई है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

महा शिवरात्रि महोत्सव शोभा यात्रा निकाला गया

हांडी साहिब गुरुद्वारामें बनेगी रिहाईश, कार सेवा दिल्ली को मिली अहम जिम्मेवारी

रेल समस्याओं को लेकर रेल मंत्री से मिले सांसद कौशलेंद्र कुमार

error: