बिहार

सिपारा में सड़क चौड़ीकरण में हटाए गए गांधीजी

फुलवारीशरीफ(अजीत यादव): पटना गया रोड चौड़ीकरण कार्य के दौरान सिपारा इलाके में जिला प्रशासन की टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस अतिक्रमण हटाने और सड़क चौड़ीकरण के कार्य के चलते सिपारा रेलवे क्रॉसिंग गांधी मूर्ति चौक से गांधी जी की प्रतिमा को हटाया गया । जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल है और लोग जिला प्रशासन की कार्रवाई के विरोध में धरना प्रदर्शन की बात भी कर रहे हैं।

वही अंचलाधिकारी फुलवारी शरीफ ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण में गांधी जी की प्रतिमा को हटाकर वहीं पास में स्थित सिपारा मध्य विद्यालय प्रांगण में पूरे सम्मान के साथ स्थापित किया जाएगा । इस अभियान के दौरान सिपारा इलाके में पटना गया रोड लाइन के किनारे स्थित मंदिर सहित निर्माण स्थलों को भी हटाया जाना है।

Advertisements
Ad 1

गौरतलब हो कि पटना गया जो भी सड़क निर्माण कार्य के चौड़ीकरण में अब तक पटना से लेकर मसूरी जहानाबाद और गया तक सड़क किनारे हजारों मकानों दुकानों मंदिरों समेत अन्य कच्चा पक्का निर्माण स्थलों को तोड़कर हटाया गया है।

Related posts

बिहार : कृषि विकास को गति देने के लिए शेखपुरा डीएम गंभीर, टास्क फोर्स बैठक में दिए कई निर्देश

बिहार : सहयोग कार्यक्रम से 30 दिन में होगा समस्याओं का समाधान : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

पटना वीमेंस कॉलेज में वित्तीय साक्षरता एवं सेबी निवेशक जागरूकता पर छात्र विकास कार्यक्रम आयोजित

error: