पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को लेकर दर्शकों और फैंस के बीच उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। फिल्म का मच अवेटेड ट्रेलर 11 अगस्त को रिलीज किया गया, जिसे दर्शकों की ओर से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। ट्रेलर में गद्दी की जंग, दमदार किरदारों और ‘मिर्जापुर’ की चर्चित दुनिया की झलक ने फिल्म को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। ट्रेलर को मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स के बीच फिल्म की स्टारकास्ट इन दिनों प्रमोशन में जुटी हुई है। इसी क्रम में ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के स्टार्स पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा और जितेंद्र कुमार 22 अगस्त 2026 को पटना पहुंचेंगे। फिल्म के प्रमोशन के दौरान स्टारकास्ट मीडिया से बातचीत करेगी और फिल्म से जुड़ी कई खास बातें साझा कर सकती है।
‘मिर्जापुर’ की कहानी और इसके किरदारों का उत्तर प्रदेश और बिहार समेत हिंदी बेल्ट के दर्शकों के बीच खासा क्रेज रहा है। ऐसे में पटना में फिल्म का प्रमोशन दर्शकों के लिए खास मौका माना जा रहा है। खासकर कालीन भैया के किरदार में पंकज त्रिपाठी की वापसी को लेकर फैंस में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। इससे पहले फिल्म की स्टारकास्ट ने 22 अगस्त को लखनऊ में फिल्म का प्रमोशन किया, जहां अली फजल, दिव्येंदु शर्मा और जितेंद्र कुमार ने शहर में मीडिया से बातचीत की। ‘मिर्जापुर’ की कहानी और इसकी दुनिया का उत्तर प्रदेश से खास जुड़ाव होने के कारण लखनऊ प्रमोशन भी टीम के लिए खास रहा। फिल्म के ट्रेलर के साथ इसके पहले गाने ‘दो नंबरी’ को भी दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में एक बार फिर दर्शकों को ‘मिर्जापुर’ की दुनिया, गद्दी की जंग और चर्चित किरदारों का दमदार अंदाज देखने को मिलेगा।
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की स्टारकास्ट में अली फजल, पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु शर्मा, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौर, श्वेता त्रिपाठी और सोनल एस. चौहान सहित कई कलाकार शामिल हैं।
फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। फिल्म को अमेज़न MGM स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रस्तुत कर रहे हैं। रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने फिल्म को एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म हिंदी और तेलुगु भाषाओं में दर्शकों के सामने आएगी। अब पटना में पंकज त्रिपाठी समेत स्टारकास्ट के पहुंचने से स्थानीय फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ने की उम्मीद है।
