बिहार

सैदनपुर में हनुमान मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर कलश यात्रा, सात दिवसीय महायज्ञ शुरू

पटना, अजित। पटना जिले के सैदनपुर गांव में संकटमोचन हनुमान मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर धार्मिक माहौल बना हुआ है. इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने कलश यात्रा निकालते हुए गौरीचक स्थित पुनपुन नदी से जल भरकर सैदनपुर तक पदयात्रा की। कलश यात्रा में श्रद्धालु महिलाओं की भारी भागीदारी देखने को मिली. पूरे मार्ग में भक्ति गीतों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।

आयोजकों ने बताया कि इस शुभ अवसर पर सात दिवसीय महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत 31 मार्च 2026 से हो चुकी है. यज्ञ के दौरान प्रतिदिन पूजा-अर्चना, हवन और धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे। कार्यक्रम का समापन 6 अप्रैल 2026 को विशाल भंडारा के साथ किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है. आयोजन को लेकर गांव में उत्साह का माहौल है और तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं।

Related posts

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रमुख पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर दिए सख्त निर्देश

निवेश पर तीन गुना मुनाफे और कार-बाइक पर भारी छूट का झांसा, 25 से 30 लोग फंसे

महावीर मंदिर में मां दुर्गा की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

error: