बिहार

न्यायमूर्ति श्री विवेक चौधरी के अरवल आगमन पर जिला प्रशासन द्वारा गरिमापूर्ण एवं आत्मीय स्वागत

अरवल, (न्यूज़ क्राइम 24) माननीय पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति श्री विवेक चौधरी के अरवल आगमन के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा गरिमापूर्ण एवं आत्मीय स्वागत किया गया।

माननीय न्यायमूर्ति के कार्यक्रम की सूचना प्राप्त होने के उपरांत जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियाँ समयबद्ध रूप से पूरी की गईं तथा सुरक्षा,प्रोटोकॉल यातायात एवं अन्य व्यवस्थाओं के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

माननीय न्यायमूर्ति के अरवल आगमन पर जिला पदाधिकारी श्रीमती अमृषा बैंस एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती नवजोत सिमी द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका सम्मानपूर्वक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा माननीय न्यायमूर्ति के कार्यक्रम के सफल एवं सुचारु संचालन हेतु आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गईं। माननीय न्यायमूर्ति के आगमन से जिला प्रशासन एवं न्यायिक व्यवस्था के बीच समन्वय तथा आपसी सहयोग की भावना को और सुदृढ़ता मिली। यह अवसर जिले के लिए गौरवपूर्ण रहा और इससे प्रशासनिक एवं न्यायिक संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय को बढ़ावा मिला।

Related posts

राधेश्वर आजाद उर्फ अवधेश सिंह नेता जी की प्रथम पुण्यतिथि मनाया गया

हारून नगर में आरोग्यम हॉस्पिटल का उद्घाटन, विधायक श्याम रजक ने कहा- गरीब कैंसर मरीजों को मिलेंगी सरकारी सुविधाएं

बैंकिंग योजनाओं में तेजी लाकर पात्र लाभुकों को ससमय ऋण उपलब्ध कराने का निर्देश

error: