बिहार

रैंबो होम दानापुर के समर कैंप में कबाड़ से जुगाड़ क्रॉफ्ट और ब्यूटिशियन प्रशिक्षण

फुलवारीशरीफ, अजित। रैंबो होम में आयोजित समर कैंप के दौरान शिक्षिका नीतू शाही द्वारा बच्चियों को कबाड़ से जुगाड़ क्रॉफ्ट के तहत बोतल के ढक्कनों से आकर्षक कलाकृतियां बनाना सिखाया गया। इस प्रशिक्षण के माध्यम से बच्चों को अनुपयोगी वस्तुओं के पुनः उपयोग और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।समर कैंप के दौरान बच्चियों को ब्यूटिशियन प्रशिक्षण भी दिया गया, जिससे उनमें स्वरोजगार और कौशल विकास की भावना विकसित हो सके. प्रशिक्षण में बड़ी संख्या में बच्चियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

शिक्षिका नीतू शाही द्वारा इन दिनों “एक पेड़ मां के नाम” अभियान भी चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत फुलवारी शरीफ के शिव मंदिर, प्रखंड कार्यालय परिसर तथा कृषि विभाग परिसर में बच्चों और युवाओं को जोड़कर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

इसी कड़ी में शनिवार को रैंबो होम की बच्चियों के साथ देश की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के नाम कई पौधे लगाए गए. इस अवसर पर बच्चियों ने “पेड़ से है हम” का संदेश देते हुए पर्यावरण संरक्षण और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया। नीतू शाही ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है. यदि हम सभी एक-एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करें तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सकेगा। कार्यक्रम में बच्चियों ने पौधारोपण के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की।

Related posts

बांकीपुर की जनता ने भाजपा पर फिर जताया भरोसा, विपक्ष की ‘साइलेंट अंडरस्टैंडिंग’ बेनकाब : अजय आलोक

एनएमसीएच में शोध प्रस्तावों की वैज्ञानिक एवं नैतिक समीक्षा संपन्न, गुणवत्ता सुधार पर रहा जोर

भाजपा और प्रशांत किशोर में क्या संबंध रहे है इस बात को नीतीश कुमार ने पहले ही स्पष्ट कर दिया की दोनों में अन्योनश्रय संबंध है : एजाज अहमद

error: