बिहार

एसएसबी जवान एवं थाना पुलिस तथा नेपाल सशस्त्र बल के द्वारा संयुक्त गश्ती किया

अररिया(रंजीत ठाकुर): जिले के फुलकाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी जवान,थाना पुलिस एवं नेपाल सशस्त्र बल तथा नेपाल पुलिस के द्वारा संयुक्त गस्ती अभियान चलाकर लोगों को दिया शांति का संदेश। मिली जानकारी के अनुसार आगामी नेपाल में होने जा रहे पंचायत निकाय चुनाव को लेकर दोनों तरफ के अधिकारियों के निर्देश पर सीमा के दोनों तरफ की गतिविधियों पर नजर रखते हुए संयुक्त रुप से समन्वय स्थापित कर बॉर्डर पिलर संख्या 188 से 189 तक गस्ती अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश है उपद्रवियों पर पैनी नजर रखना ताकि नेपाल में निकाय चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो सके। इस अभियान में भारतीय क्षेत्र से फुलकाहा थाना अध्यक्ष नगीना कुमार, एसएसबी बीओपी फुलकाहा प्रभारी इंस्पेक्टर महेश कुमार, नेपाल के तरफ से नेतृत्व कर रहे नेपाल सशस्त्र बल निरीक्षक रामचरण यादव के साथ दोनों देश के दर्जनों जवान भी शामिल थे।

Advertisements
Ad 1

Related posts

उद्योग सचिव कुंदन कुमार ने आईआईटी पटना, एफडीडीआई बिहटा और हीरो साइकिल्स यूनिट का दौरा किया

मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा इंटर्नशिप योजना : 11 युवाओं को मिला ऑफर लेटर

सीएम सम्राट चौधरी ने की वित्त और आंतरिक संसाधन विभागों की समीक्षा

error: