बिहार

जोगबनी एसएसबी जवानों ने गाजा के साथ तीन व्यक्ति को धरदबोचा!

अररिया, रंजीत ठाकुर रविवार को इंडो नेपाल सीमा से सटे जोगबनी से एसएसबी के जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर तस्करी के गाजा के साथ तीन व्यक्ति को धरदबोचा। मौके से तस्करी में प्रयुक्त एक स्विफ्ट कार भी जप्त किया। जप्त गाजा 39 किलोग्राम तथा स्विफ्ट कार रजिस्ट्रेशन संख्या – बी-आर 01 डी जेड 4161एवं गिरफ्तार व्यक्ति नरपतगंज थाना क्षेत्र के देवीगंज वार्ड-09 निवासी ताराचंद यादव का 34 बर्षीय पुत्र दिनेश यादव एवं अवधलाल यादव का 38 बर्षीय पुत्र अनमोल यादव के अलावे नरपतगंज थाना क्षेत्र के ही फतेहपुर निवासी बेचन यादव का 25 बर्षीय पुत्र सुभाष कुमार यादव बताया गया है।

Advertisements
Ad 1

एसएसबी 56 वीं वाहिनी जोगबनी के जवानों द्वारा यह कार्रवाई सीमा पिलर संख्या-180 /68 चेक पोस्ट के समीप की गई है। वहीं जप्त गाजा व कार सहित गिरफ्तार व्यक्ति का कागजी कार्रवाई कर सोमवार को जोगबनी थाना पुलिस को सुपुर्द किया है। इस असहाय की जानकारी बीओपी प्रभारी ने देते हुवे कहा उक्त कार नेपाल से भरतीय क्षेत्र में प्रवेश करते ही जवानों को शक हुआ जिसे रोक कर तलाशी करने पर 39 किलो ग्राम गाजा पाया गया । गाजा के साथ कार में बैठे तीन व्यक्ति मौजूद थे जो मौके पर से ही जवानों के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। एसएसबी के इस अभियान में टीम लीडर एएसआई कुलदीप सिंह के अलावा अन्य आठ जवान शामिल थे।

Related posts

मोबाइल झपटमार गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल बरामद

मां मथुरासिनी महोत्सव 2026 पर बरबीघा में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

बिहार की बेटी सुचिता सिंह ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान

error: