बिहार

जहानाबाद पुलिस अधीक्षक ने जनता दरबार में सुनीं 17 शिकायतें

जहानाबाद, (न्यूज़ क्राइम 24) पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान द्वारा शुक्रवार को आयोजित जनता दरबार में आमजनों की समस्याओं को सुना गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी शिकायतें एवं समस्याएं पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं। इस दौरान कुल 17 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें भूमि विवाद, आपसी मारपीट, पारिवारिक विवाद एवं अन्य मामलों से संबंधित आवेदन शामिल थे। पुलिस अधीक्षक ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता एवं ध्यानपूर्वक सुना।

मौके पर उपस्थित संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को मामलों के त्वरित निष्पादन एवं निष्पक्ष जांच के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही शिकायतकर्ताओं को आश्वस्त किया गया कि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। जनता दरबार के आयोजन से लोगों को अपनी समस्याएं सीधे पुलिस प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिला, जिससे आमजनों में विश्वास एवं संतोष का माहौल देखा गया।

Related posts

नदी थाना पुलिस ने 1.426 किलो गांजा जैसे मादक पदार्थ के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार!

सहकारिता के माध्यम से विधान मंडल के सदस्यों एवं कर्मचारियों को सस्ती दर पर घरेलू उपयोग की वस्तुएँ उपलब्ध कराने की पहल

जीसस एंड मेरी एकेडमी में कंदील मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा