जहानाबाद, (न्यूज़ क्राइम 24) पुलिस अधीक्षक द्वारा बुधवार को आयोजित जनता दरबार में आमजनों की शिकायतों की सुनवाई की गई। जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं। जनता दरबार के दौरान कुल 19 शिकायतों की सुनवाई की गई। पुलिस अधीक्षक ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना तथा उनके शीघ्र निष्पादन के लिए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का निष्पक्ष एवं समयबद्ध तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम लोगों को त्वरित न्याय और बेहतर पुलिस सेवा मिल सके। जनता दरबार के माध्यम से पुलिस प्रशासन आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करने तथा पुलिस-जन संवाद को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार प्रयासरत है।
