बिहार

जहानाबाद पुलिस की बड़ी पहल : बंधुगंज के चुनकुपुर में नए टीओपी का उद्घाटन

जहानाबाद, (न्यूज़ क्राइम 24) जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से शनिवार को घोषी थाना क्षेत्र अंतर्गत बंधुगंज के चुनकुपुर में नए पुलिस चेक पोस्ट (टीओपी) का उद्घाटन किया गया। नवस्थापित टीओपी का उद्घाटन संयुक्त रूप से एसपी अपराजित लोहान एवं ऋतुराज कुमार ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (घोषी-02), घोषी थाना प्रभारी समेत कई पुलिस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नए टीओपी के संचालन से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता बढ़ेगी और अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी।

पुलिस अधीक्षक द्वारा चेक पोस्ट को पूरी तरह क्रियाशील बनाने के लिए दो नई मोटरसाइकिलें भी उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि पुलिस बल क्षेत्र में प्रभावी एवं सघन गश्ती कर सके। यह टीओपी अपर थानाध्यक्ष, घोषी के अधीन कार्य करेगा। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन की इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि नए चेक पोस्ट के शुरू होने से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा आम लोगों में सुरक्षा का भाव बढ़ेगा।

Related posts

पटना शहर में पानी प्रवेश रोकने के लिए सभी सुरक्षात्मक उपाय पूरे करने का निर्देश

नवादा, मोतीपुर और सासामूसा में मार्च 2027 तक नई चीनी मिलें होगी स्थापित

पुनपुन-दरधा के उफान से कई गांवों का संपर्क टूटा, बाढ़ का खतरा गहराया

error: