बिहार

जदयू के कार्यकर्ताओं ने कृति कमल को किया सम्मानित

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): आज जनता दल यूनाइटेड पटना साहिब विधानसभा द्वारा कन्हाई पटेल के नेर्तत्व में जदयू कार्यकर्ताओं का एक दल जमुनापुर पटना सिटी निवासी भाजपा नेता नगेन्द्र कुमार की बेटी कृति कमल को उनके पैतृक आवास पर बिहार लोक सेवा आयोग के 64वें संयुक्त परीक्षा मे 39वें रैंक से बीपीएससी परीक्षा पास कर डीएसपी पद पर चयनित होने पर उनको और उनके माता पिता को सम्मानित किया गया. सर्वप्रथम कृति कमल जी को पगड़ी, माला, अंगवस्त्र और गुलाब देकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किए और ततपश्चात उनके पिताजी नगेंद्र कुमार और माताजी अनिता देवी को भी इसी तरह से बारी बारी सम्मानित किया गया.

Advertisements
Ad 1

इस मौके पर कृति कमल जी ने बताया कि जनता की सेवा पूरी लगन से निष्पक्ष और पूरी निष्ठा से काम करूँगी. जनता को न्याय दिलाने में समझौता नही करूँगी. किसी भी तरह के दबाब से जनता को नुकसान हो ऐसा गलत कार्य नही करूँगी और विद्यार्थियों के लिए मेहनत और संयम रखने की बात बताई. इस अवसर पर जदयू कार्यकर्ता कन्हाई पटेल, राजमणी पण्डित, अधिवक्ता रवि गुप्ता, पूजा पटेल, सन्नी यादव, विशाल ठाकुर, पीयूष पांडेय, पप्पू मेहता रोहित रजक, मोहित पटेल, वीरू अरोड़ा इत्यादि शामिल हुए।

Related posts

जमीन विवाद में व्यवसायी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो गुटों की हिंसक झड़प में होटल संचालक समेत दो घायल!

नालंदा में एक साथ 6 ठिकानों पर नेशनल जांच एजेंसी की चल रही छापेमारी

भाजपा पटना महानगर के चारों विधानसभा में दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का सफल समापन

error: