बिहार

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना कार्यक्रम में शामिल हुए जदयू राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक

फुलवारीशरीफ, अजित। फुलवारीशरीफ प्रखंड सभागार में आयोजित मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर जीविका दीदियों की बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सह जदयू राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने कहा कि जीविका समूहों ने महिलाओं को आत्मनिर्भरता और सम्मान दिलाने का कार्य किया है।

उन्होंने बताया कि प्रखंड में अब तक 2204 जीविका समूह गठित हो चुके हैं जिनमें 23896 परिवार जुड़ चुके हैं. 1847 समूहों को बैंकों से 130 करोड़ रुपये का ऋण उपलब्ध कराया गया है, वहीं 1500 समूहों को 4 करोड़ 50 लाख रुपये आरएफ के रूप में तथा 1719 समूहों को 17 करोड़ रुपये आईसीएफ के रूप में सरकार द्वारा दिया गया है।

Advertisements
Ad 1

श्याम रजक ने कहा कि वर्तमान में प्रखंड क्षेत्र में 6 दीदी की रसोई संचालित है जिसमें 108 दीदियां रोजगार से जुड़ी हैं. 196 दीदियों को व्यक्तिगत ऋण दिलाकर दुकानें शुरू कराई गई हैं. जीविका योजना के अंतर्गत फुलवारी ग्रामीण, पुनपुन ग्रामीण और फुलवारीशरीफ शहरी क्षेत्र के 30408 परिवारों को कुल 30 करोड़ 40 लाख 80 हजार रुपये का ऋण उपलब्ध कराया गया है।

उन्होंने बताया कि फुलवारी प्रखंड में 6700 सदस्य लखपति दीदी बन चुकी हैं और 503 सदस्य सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत ग्रेजुएट दीदी बनकर सफलता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय मिश्रा, सीडीपीओ, प्रखंड परियोजना प्रबंधक सुरुचि कांत मणि, जदयू प्रखंड अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह, शैलेन्द्र सिंह, एनडीए संयोजक देवेन्द्र प्रसाद, भाजपा नगर अध्यक्ष हरेंद्र प्रसाद सहित हजारों की संख्या में जीविका दीदियां उपस्थित थीं।

Related posts

गांधी सरोवर परिसर में दुकान निर्माण पर रोक की मांग, सात सदस्यीय शिष्टमंडल ने सौंपा ज्ञापन

बिहार पुलिस सप्ताह-2026 के अवसर पर आयोजित सामूहिक परेड-सह-वार्षिक पारितोषिक वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

समृद्धि यात्रा की तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारी ने की समीक्षा

error: