बिहार

भूमि विवाद की निपटारे के लिए घूरना थाना में जनता दरबार का आयोजन

अररिया(रंजीत ठाकुर): नरपतगंज अंचल क्षेत्र में भूमि विवाद के निपटारे के लिए शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाता है।इसी कड़ी में घूरना थाना परिसर में जनता दरबार लगाया गया। जनता दरबार में फरियादी जमीन संबंधी विवादों को सुलझाने थाना पहुंचे थे। डीएम व एसपी के निर्देश पर सभी थानों में प्रत्येक शनिवार को जनता दरबार लगाया जाता है।

Advertisements
Ad 1

इस दौरान जनता दरबार में कुल तीन लंबित जमीन विवाद के मामले की जांच की गई ,जिसमें थानाध्यक्ष राजनंदनी एवं राजस्व कर्मचारी शोभनारायन चौबे की मौजूदगी में थाना क्षेत्र के कई लोग अपनी-अपनी जमीन से संबंधित समस्याओं के लेकर पहुंचे थे। कुछ मामले में पर्याप्त साक्ष्य नहीं रहने के कारण मामले की सुनवाई अगले शनिवार की जाएगी। वहीं बसमतिया थाना में पिछले शनिवार की तरह आज एक भी आवेदन नही आया है।

Related posts

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिवालय में राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों को किया संबोधित,दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना’ पर समीक्षा बैठक, मॉडल सोलर विलेज बनेगा जिले का एक गांव

error: