बिहार

जल-जीवन-हरियाली अभियान : 6 साल में 95% योजनाएं पूरी, 2.51 लाख हेक्टेयर सिंचाई क्षमता बहाल – मंत्री संतोष कुमार सुमन

पटना, जया कुमारी : लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन ने बुधवार को सूचना भवन में प्रेस वार्ता में बताया कि जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत 6 साल में स्वीकृत 2537 योजनाओं में से 2371 यानी 95% योजनाएं पूरी हो चुकी हैं।

अभियान की उपलब्धियां:

  1. सिंचाई व जल संचयन: पूर्ण योजनाओं से 2,51,962 हेक्टेयर सिंचाई क्षमता और 1094 लाख घन मीटर जल संचयन क्षमता का पुनर्स्थापन हुआ है।
  2. वित्तीय वर्ष 2026-27: नाबार्ड से स्वीकृति के लिए 206.39 करोड़ की 154 योजनाएं वित्त विभाग को भेजी गईं। इनसे 16,585 हेक्टेयर नई सिंचाई क्षमता विकसित होगी।
  3. अभियान का विस्तार: योजनाओं के सकारात्मक प्रभाव को देखते हुए राज्य सरकार ने जल-जीवन-हरियाली अभियान को 2025 से 2030 तक बढ़ा दिया है।

‘हर खेत तक सिंचाई का पानी’ कार्यक्रम:

वित्तीय वर्ष 2025-26 तक स्वीकृत 2256 योजनाओं में 1837 पूरी। इनसे 2,27,763 हेक्टेयर सिंचाई क्षमता का पुनर्स्थापन हुआ।

मुख्यमंत्री निजी नलकूप योजना:

Advertisements
Ad 1

लक्ष्य के अनुरूप 35 हजार किसानों को निजी नलकूप के लिए डीबीटी से अनुदान राशि भेजी गई। इससे 1.75 लाख हेक्टेयर भूमि की सिंचाई हो रही है।

नई घोषणाएं:

प्रगति यात्रा के दौरान भागलपुर, औरंगाबाद, गयाजी और नालंदा में 4 चेक डैम व 2 आहर-पईन निर्माण की घोषणा। 87.058 करोड़ की इन योजनाओं से 3730 हेक्टेयर सिंचाई क्षमता बनेगी।

अन्य तथ्य:

  • राज्य में 5558 सरकारी नलकूप कार्यरत, बंद नलकूपों को चालू कराने का प्रयास जारी।
  • पीएम कृषि सिंचाई योजना: 274.834 करोड़ की 105 योजनाएं केंद्रीय जल आयोग को भेजीं, स्वीकृति के बाद 21,490 हेक्टेयर सिंचाई क्षमता बनेगी।
  • मंत्री ने कहा कि सीएम खुद योजनाओं की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। दक्षिण बिहार में सुखाड़ वाले क्षेत्रों में पानी पहुंचाने और आहर-पईन को अतिक्रमण मुक्त कराने का काम जारी है।

प्रेस वार्ता में विभाग के सचिव बी. कार्तिकेय धनजी, मुख्य अभियंता समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

शेखपुरा में केंद्रीय विद्यालय के पहुँच पथ का शिलान्यास

बांकीपुर विधानसभा चुनाव में पटना साहिब विधानसभा के कार्यकर्ता चुनाव संचालन का कार्य करेंगे

इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी पटना सिटी में बड़ा फैसला, राजेश चौधरी बने वाइस-चेयरमैन

error: