बिहार

राष्ट्र के लिए जेटली जी का समर्पण भाव सदैव अनुकरणीय रहेगा : सम्राट

पटना, न्यूज क्राइम 24। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री, प्रखर वक्ता, पद्मम विभूषण से विभूषित स्व० श्री अरुण जेटली जी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके चरणों में नमन कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वित्तमंत्री रहते हुए उनके द्वारा राष्ट्रहित के लिए बनाई गई जनकल्याणकारी नीतियों के लिए पूरा देश आज भी उनका आभारी है। श्री जेटली के अथक प्रयास का ही नतीजा है कि आज ‘एक देश, एक टैक्स’ (जीएसटी) पूरे देश में लागू है।

Advertisements
Ad 1

श्री चौधरी ने कहा कि श्री जेटली का राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव हम सभी के लिए सदैव अनुकरणीय रहेगा। श्री जेटली लोकप्रिय राजनेता एवं प्रख्यात विधिवेत्ता के साथ कुशल रणनीतिकार व प्रखर वक्ता भी थे। केंद्रीय मंत्री के तौर पर उनकी देश की सेवा सदैव स्मरणीय रहेगा। श्री चौधरी ने कहा कि प्रगतिशील व श्रेष्ठ नीति-निर्धारक के रूप में उनका व्यक्तित्व सकारात्मक राजनीति के लिए दीर्घकाल तक प्रेरित करता रहेगा।

Related posts

स्वर्गीय रामबाबू राय जी के छठी पुण्यतिथि पर उनके स्मृति में आयोजित महिला फुटबॉल – सतीश राजू

डीएम ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक में लंबित कार्यों पर सख्त रुख अपनाया, अधिकारियों को शो-कॉज के निर्देश

मुख्यमंत्री ने विधायक आवासन योजना अंतर्गत विधान परिषद् अतिथि निवास का किया शुभारंभ

error: