बिहार

बीपीएससी परीक्षा में गौरीचक के कमरजी गांव के जय प्रकाश उर्फ योगेंद्र यादव का चयन, गांव में खुशी का माहौल

पटना, अजित। जिले के गौरीचक थाना क्षेत्र अंतर्गत कमरजी गांव निवासी जय प्रकाश उर्फ योगेंद्र यादव के बीपीएससी परीक्षा में चयन होने से गांव और आसपास के इलाके में खुशी का माहौल है. अंतिम परिणाम जारी होने के बाद परिजनों, शुभचिंतकों और ग्रामीणों ने उन्हें बधाई दी। बताया जाता है कि जय प्रकाश उर्फ योगेंद्र यादव ने कठिन परिश्रम और निरंतर अध्ययन के बल पर यह सफलता प्राप्त की है. परिणाम घोषित होने के बाद उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा. परिवार के सदस्यों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। ग्रामीणों ने बताया कि साधारण परिवेश से आने वाले जय प्रकाश की इस उपलब्धि से क्षेत्र के युवाओं को नई प्रेरणा मिलेगी. उनकी सफलता ने यह साबित कर दिया है कि लगन, मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

Advertisements
Ad 1

परिजनों ने बताया कि जय प्रकाश शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर रहे हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगातार जुटे रहे. उनकी सफलता से गांव के विद्यार्थियों में भी उत्साह का माहौल है। स्थानीय लोगों और शुभचिंतकों ने उम्मीद जताई कि जय प्रकाश उर्फ योगेंद्र यादव अपने पद की जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए समाज और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। गौरतलब है कि बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा हाल ही में संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी किया गया है, जिसके बाद सफल अभ्यर्थियों के बीच खुशी का माहौल देखा जा रहा है।

Related posts

योग भारतीय संस्कृति का अनमोल उपहार : सांसद रविशंकर प्रसाद

रैंबो होम दानापुर के समर कैंप में कबाड़ से जुगाड़ क्रॉफ्ट और ब्यूटिशियन प्रशिक्षण

फुलवारी ब्लॉक के पास बैंक के सामने खड़ी मोटरसाइकिल चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर

error: