बिहार

पटना एम्स के डॉक्टर्स द्वारा टेलीमेडिसिन के माध्यम से इलाज करना हुआ आसान

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): शुक्रवार को ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस पटना के ऑडिटोरियम में एम्स के डायरेक्टर डॉ प्रभात कुमार सिंह एवं प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर क्लाउडस्पिटल द्वारा अटल इनक्यूबेशन सेंटर का उद्घाटन किया गया। इस टेलीमेडिसिन के माध्यम से एम्स के डॉक्टर्स राज्य के दूर दराज़ इलाकों में जरूरतमंद रोगियों का इलाज कर सकेंगे । अब छोटी-छोटी चीजों के लिए उनको हॉस्पिटल नहीं जाना पड़ेगा और इस तरह का सेंटर राज्य के विभिन्न भागों में खोला जाएगा.

Advertisements
Ad 1
समारोह के उद्घाटनकरता प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद ने अपने संबोधन में कहा कि क्लाउसिपटल के माध्यम से राज्य के विभिन्न स्कूलों में इसका सेंटर बनाने से छात्रों को लाभ मिलेगा । कहा कि खास कर उन परिवारों को जिनके पास पैसों का अभाव है और वह अपने बच्चों का बड़े अस्पतालों में इलाज कराने में असमर्थ है उन्हें एम्स के डॉक्टरों के द्वारा टेलीमेडिसिन के माध्यम से इलाज कराने की सुविधा मिलेगी । उन्होंने यह भी घोषणा की के एम्स के डॉक्टर्स के द्वारा स्कूल के बच्चों को हाइजीनिक एवं संतुलित डाइट का सेमिनार के माध्यम से मार्गदर्शन भी दिया जाएगा एवं क्लाउडस्पिटल ने स्कूल हेल्थ एंड हाइजीन प्रोग्राम के तहत हर छात्र के इलेक्ट्रोनिक हेल्थ रिकॉर्ड को मेंटेन करने तथा विद्यालयों में टेलीमेडसिन के साथ साथ यूवीसी स्टेरलाइजिंग रोबोट मोहय्या करवाने का निश्चय लिया है । इस प्रोग्राम के तहत हर स्कूल में 1 ऑपरेटर नियुक्त किया जायेगा जिसकी ट्रेनिंग एम्स पटना में होगी। इस प्रोग्राम के कारण हर छात्र एक साफ सुथरे स्टेरलाइज्ड स्कूल में बिना किसी डर के जा सकेगा.
पटना के अटल इनक्यूबेशन सेंटर के स्टार्टअप क्लाउडस्पिटल के जरिए अब पटना एम्स के डॉक्टर आपके नजदीकी टेलीमेडिसिन सेंटर पर उपलब्ध हो जाएंगे इलाज के लिए आपको नजदीकी क्लाउडस्पिटल सेंटर पर जाना होगा। इसके बाद डॉक्टर आपका इलाज करेंगे. इसका सफल ट्रायल 26 फरवरी 2021 को एम्स पटना में किया गया.
पटना एम्स के डॉ० अनिल ने क्लाउडस्पिटल की तारीफ करते हुए यह स्पष्ट किया कि यह स्टार्टअप कंपनी पटना एम्स को अब तक 4 सेंटर्स, समाज की भलाई के लिए नि: शुल्क दे चुकी है और इन सभी सेंटरों पर नि: शुल्क इलाज मुहैया कराया जाएगा। वर्तमान में यह सेंटर्स मधेपुरा, छपरा, बिहिया तथा 1 मॉडल सेंटर पटना एम्स में लगाया गया है.
डॉ० अनिल ने बताया की क्लाउडस्पिटल के उम्दा टेक्नोलॉजी के मदद से अब डॉक्टर मरीजों के टिंपेनिक मेंब्रेन, नाक, थ्रोट, आँख तथा दूर बैठे मरीजों के दिल की धड़कन भी सुन सकेंगे. पटना एम्स की तारीफ करते हुए क्लाउड स्पाइड के मैनेजिंग डायरेक्टर शुभम शशांक ने बताया की पटना एम्स ने इस प्रोजेक्ट के लिए दिन रात एक कर दिए.
शुभम ने यह भी बताया की क्लाउडस्पिटल पटना एम्स के साथ विभिन्न क्षेत्रों में रिसर्च हेतु जल्द ही एक रिसर्च सेंटर की स्थापना करेगी। साथ ही साथ नर्स ट्रेनिंग सेंटर के स्थापना की भी तैयारी की जा रही है जिस से आने वाले समय में क्लाउडस्पिटल संचालकों को नौकरी भी मिलेगी।

Related posts

शेखपुरा एसडीएम का रात में औचक निरीक्षण : थाना मुस्तैद मिला

शहर में दिनदहाड़े हमला, कैटरर्स को बदमाश ने मारा चाकू

बारुण प्रखंड के बरौली में भव्य यज्ञ का शुभारंभ आज, सभी तैयारियां पूर्ण

error: