झारखण्ड

मास्क जांच अभियान में 15 लोगों का काटा चालान

धनबाद(न्यूज़ साभार): मास्क जांच अभियान में 15 लोगों का काटा चालान, 23 को भेजा कोविड सेन्सीटाइजेशन कैंप।अनुमंडल पदाधिकारी श्री प्रेम कुमार तिवारी के निर्देश पर बैंक मोड़ तथा सिटी सेंटर में मजिस्ट्रेट ओम बड़ाईक, सुप्रिया एक्का, दीपाली भगत तथा संग्राम मुर्मू ने मास्क जांच अभियान चलाया। यह अभियान जिला प्रशासन, धनबाद थाना और बैंक मोड़ थाना ने संयुक्त रूप से चलाया।

Advertisements
Ad 1

अभियान के दौरान मास्क नहीं पहनने और कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वाले दस लोगों का बैंक मोड़ में तथा 5 लोगों का सिटी सेंटर में चालान काटा गया। वहीं 23 लोगों को गोविंदपुर स्थित जैप 3 सेन्सीटाइजेशन कैंप पर भेजा गया।एसडीओ ने बताया कि त्योहारों को देखते हुए तथा कोरोना संक्रमण को कम करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि ०कोरोना अभी गया नहीं है। इसलिए अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें।

Related posts

अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

वार्षिक सम्मेलन मे शामिल हुए : अनूप भाई

झारखंड के दिशोम गुरु ‘शिबू सोरेन’ नहीं रहे, बेटे हेमंत सोरेन बोले – “आज मैं शून्य हो गया हूं”

error: